युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या: नगला अती गांव में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या: नगला अती गांव में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता: पंकज मिश्रा, मैनपुरी

मैनपुरी जनपद के थाना घिरोर क्षेत्र के नगला अती गांव में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते खुद को गोली मार ली। अचानक चली गोली की आवाज सुनते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर दौड़े तो उन्होंने युवक को लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा। घटना की जानकारी मिलते ही घिरोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।

गांव में हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन युवक की आत्महत्या की खबर से गहरे सदमे में हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें