एटा में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘यूनिटी मार्च’: अखंड भारत के संकल्प के साथ गूंजा शहर।

एटा में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘यूनिटी मार्च’: अखंड भारत के संकल्प के साथ गूंजा शहर।

संवादाता अमन अहमद

एटा में रविवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य ‘यूनिटी मार्च’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने किया, जबकि समापन समारोह में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मार्च का शुभारंभ वाहनपुर से हुआ जो मिलावली, मऊ और कस्बा मरथरा होते हुए भगीपुर मंदिर पर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में लोगों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। समारोह में मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा, “सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की नींव रखी थी। आज देश को उनकी नीतियों और विचारों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।” उन्होंने नागरिकों से सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर एकता, सौहार्द और राष्ट्रभक्ति को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, महामंत्री पंकज चौहान, शीतलपुर ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र सिंह लोधी, संतोष चौहान, अवधेश राजपूत, कौशिक राजपूत समेत सैकड़ों कार्यकर्ता, स्कूली छात्र और आम नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को नमन किया गया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal