एटा जनपद में बढ़ाई गई सुरक्षा एवं सतर्कता व्यवस्था।

एटा जनपद में बढ़ाई गई सुरक्षा एवं सतर्कता व्यवस्था।

संवाददाता अमित गुप्ता

एटा — आम जन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने, व पुलिस के प्रति विश्वास उत्पन्न करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में जनपद एटा पुलिस पूर्णत: अलर्ट मोड में है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान संचालित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर, डॉग स्क्वाड टीम व भारी पुलिस बल सहित स्वयं शहर के प्रमुख स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, रोडवेज बसों, होटल, धर्मशालाओं, बाजार क्षेत्रों व प्रमुख चौराहों पर संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों एवं वस्तुओं की गहन तलाशी ली गई। जनपद के सभी संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है। क्षेत्राधिकारी नगर एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सहित सभी चौकी प्रभारियों को सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल जांच एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही LIU सहित समस्त खुफिया इकाइयों को भी अलर्ट किया गया है ताकि किसी भी संभावित खतरे की जानकारी समय रहते प्राप्त की जा सके और त्वरित कार्रवाई की जा सके।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह ने कहा कि —“जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नागरिकों से अपील है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने में दें।”

एटा पुलिस द्वारा यह चेकिंग अभियान सतत रूप से जारी रहेगा ताकि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखा जा सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया