पिता पर लगा घिनौना आरोप: हाथरस में 15 वर्षीय बेटी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

पिता पर लगा घिनौना आरोप: हाथरस में 15 वर्षीय बेटी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

संवाददाता: अश्विनी कुमार

हाथरस। जिले के मुरसान क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 15 वर्षीय किशोरी ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोमवार को मुरसान पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही उसने चाइल्ड हेल्पलाइन को भी पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। किशोरी के अनुसार, उसकी मां का निधन उसके जन्म के तुरंत बाद हो गया था। करीब नौ वर्ष पूर्व उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। पीड़िता का कहना है कि पिता उस पर बुरी नजर रखते थे और कई बार उसके साथ गलत काम किया। जब उसने विरोध किया तो पिता ने उसके साथ मारपीट की।

मामा के घर जाकर उजागर किया मामला
लगभग 20 दिन पहले किशोरी चोरी-छिपे अपने मामा के घर पहुंच गई थी। वहां उसने पूरी घटना बताई और अपनी सुरक्षा के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन को पत्र लिखा। मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई।

कोतवाली प्रभारी ने कही जांच की बात
मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी ने बताया कि किशोरी की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें