भूतपूर्व सैनिक परिवार सहित बैठा धरने पर, न्याय की लगाई गुहार

भूतपूर्व सैनिक परिवार सहित बैठा धरने पर, न्याय की लगाई गुहार

संवाददाता: पंकज मिश्रा, मैनपुरी

मैनपुरी। जमीन पर कब्जे की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज भूतपूर्व सैनिक विजयेंद्र सिंह प्रशासन के खिलाफ परिवार सहित धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। भूतपूर्व सैनिक विजयेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा और उनकी जमीन उन्हें वापस नहीं दिलाई जाएगी, तब तक वह परिवार सहित धरने पर डटे रहेंगे। धरने पर बैठी उनकी पत्नी और अन्य परिजनों ने भी प्रशासन से न्याय की मांग की और कहा कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन को और तेज करेंगे।

इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें