एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 197 जीवित कछुए बरामद

एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 197 जीवित कछुए बरामद

संवाददाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जिले में एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कछुआ तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने उनके कब्जे से एक सेंट्रो कार और 197 जीवित कछुए बरामद किए हैं।जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई किशनी थाना क्षेत्र के इटावा बॉर्डर के पास की गई, जहां दोनों तस्कर कछुओं की तस्करी करने जा रहे थे। एसटीएफ और वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग वन्यजीवों की अवैध तस्करी में शामिल हैं। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में पता चला कि वे इटावा के रास्ते कछुओं की तस्करी कर अन्य राज्यों में सप्लाई करते थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई से वन्यजीव संरक्षण में लगी एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है और क्षेत्र में वन्यजीव तस्करी पर रोकथाम की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें