दिनदहाड़े चोरी का तांडव: मारुत नगर में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध
प्रतापगढ़, संवाददाता बिपिन मिश्रा. नगर कोतवाली क्षेत्र के मारुत नगर में सोमवार दोपहर एक बड़ी चोरी की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी।
दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

दिनदहाड़े चोरी से मोहल्ले में हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, मकान मालिक जब दोपहर में घर लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला और घर के अंदर सारा सामान
बिखरा पड़ा था। अलमारी और बक्सों के ताले टूटे हुए थे। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस
टीम मौके पर पहुंची और फोरेंसिक जांच के साथ आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
सीसीटीवी में दो संदिग्ध आए नजर
बताया जा रहा है कि पास के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध व्यक्ति कैद हुए हैं, जो चोरी के समय
घर के आसपास मंडराते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और जल्द ही
घटना के खुलासे का दावा किया है।
क्षेत्र में बढ़ी चिंता, लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध गतिविधियाँ बढ़ी हैं, बावजूद इसके पुलिस
की गश्त नहीं दिख रही थी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश दोनों का माहौल है।
ये भी पढ़ें तीन दिवसीय शिशु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न












