तीन दिवसीय शिशु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न

तीन दिवसीय शिशु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। केशव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, भारती नगर में 8 से 11 नवम्बर तक तीन दिवसीय शिशु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शीतलपुर की टीम — डॉ. रविन्द्र चौहान, डॉ. पंकज राठौर एवं राहुल चौहान — ने विद्यार्थियों की ऊँचाई, वजन, दृष्टि व सामान्य स्वास्थ्य जांच की। परीक्षण के बाद अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी गई तथा बच्चों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया गया। विद्यालय के अध्यक्ष श्री दिनेश पाल व कोषाध्यक्ष श्री विजय वार्ष्णेय ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों का स्वास्थ्य भी सर्वोपरि है, क्योंकि स्वस्थ विद्यार्थी ही राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकते हैं।

प्रधानाचार्य श्री हरीश कुमार गंगवार व उपप्रधानाचार्य श्री ललित सोलंकी के निर्देशन में शिक्षकों व विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें