घर में अकेले युवक को लगी गोली, नगला रंधीर में सनसनी फैल गई

घर में अकेले युवक को लगी गोली, नगला रंधीर में सनसनी फैल गई

संवाददाता मुकेश कुमार

एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के नगला रंधीर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने की सूचना मिली। घायल युवक की पहचान सचिन पुत्र रनवीर सिंह के रूप में हुई है। गोली उसके सीने में लगी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना के समय सचिन घर में अकेला था। परिजनों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे और सचिन को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज एटा लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा हेतु रेफर कर दिया है।परिजन इस बात को लेकर अनभिज्ञ हैं कि आखिर सचिन को गोली कैसे लगी। घटना को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं, जबकि ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के हर पहलू की बारीकी से छानबीन की जा रही है। फिलहाल गोली लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

नगला रंधीर गांव की यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal