एटा — अवैध शराब पर अवागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹71,400 की शराब नष्ट

एटा — अवैध शराब पर अवागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹71,400 की शराब नष्ट

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। जिला पुलिस का अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना अवागढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग ₹71,400/- कीमत की अवैध शराब का विनिष्टीकरण कराया है। अवागढ़ क्षेत्र में पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि कुछ शराब माफिया चोरी–छुपे अवैध शराब का भंडारण और बिक्री कर रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी एवं टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की गई, जिसे विधि अनुसार नष्ट कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध शराब से न केवल राजस्व हानि होती है बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा भी उत्पन्न होता है। इसी वजह से अवागढ़ पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर रखा है। अवैध शराब के विनिष्टीकरण की कार्रवाई के बाद स्थानीय स्तर पर शराब माफियाओं में हड़कंप मचा है। पुलिस ने बताया कि अवैध कारोबार में लिप्त लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

थाना अवागढ़ पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अवैध शराब की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal