एटा: अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM व तहसील टीम ने मचाई खलबली

एटा: अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM व तहसील टीम ने मचाई खलबली 

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए प्रशासन लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में जलेसर SDM भावना विमल के निर्देशन में तहसीलदार संदीप सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिट्टी खनन में लिप्त एक लोडर तथा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से पकड़ लिया। कार्रवाई की भनक लगते ही क्षेत्र में खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। तहसील प्रशासन की टीम अचानक नगला क्षेत्र में पहुंची, जहां मिट्टी खनन की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। मौके पर दबिश देते ही खनन में लगे वाहन पकड़े गए, जबकि चालक मौके से फरार हो गए। वाहनों को सीज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि सिर्फ एक दिन पहले ही नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल ने नगला गंगा के पास अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 JCB और 2 डंपर भी पकड़कर सीज किए थे।

लगातार हो रही कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रशासन अवैध खनन पर पूरी तरह सख्त है। SDM भावना विमल ने कहा कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, टीम लगातार निगरानी कर रही है और आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal