एटा पुलिस लाइन में एएसपी की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा गोष्ठी

एटा पुलिस लाइन में एएसपी की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा गोष्ठी

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने को थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश
एटा, 20 नवंबर 2025।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन एटा में अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में सीओ नगर राजेश सिंह, सीओ सदर संजय सिंह, सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सीओ अलीगंज नीतीश गर्ग सहित सभी थाना प्रभारियों, निरीक्षकों और पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। एएसपी ने बैठक के दौरान लंबित विवेचनाओं के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित एवं वारंटी अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी, तथा अवैध शराब व अवैध व्यापार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने गैंगस्टर एक्ट, संपत्ति जब्तीकरण, ऑपरेशन पहचान, ऑपरेशन दृष्टि और मिशन शक्ति को और प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष बल दिया। थाना प्रभारियों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त बढ़ाने, अवैध अतिक्रमण हटाने, यातायात जागरूकता अभियान चलाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एएसपी पाण्डेय ने स्पष्ट कहा कि पुलिसकर्मी उच्च स्तर का व्यवहार, वर्दी अनुशासन और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। बैठक के अंत में अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतत पर्यवेक्षण रखने के निर्देश दिए गए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की