मैनपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 हज़ार का इनामी अजय गिरफ्तार

मैनपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 हज़ार का इनामी अजय गिरफ्तार

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 50 हज़ार के इनामी बदमाश अजय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आईटीआई कॉलेज के पास से दबोचा गया, जहां वह फर्जी नाम से रह रहा था। बताया जा रहा है कि अजय लंबे समय से अपनी पहचान छुपाकर मैनपुरी में रह रहा था और पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार बदमाश अजय पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह आरोपी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा में भी कई मामलों में वांछित था। पुलिस को इन राज्यों से भी उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े सुराग मिल रहे हैं।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से गहन पूछताछ की है और उसके अपराध के नेटवर्क, पुराने साथियों तथा संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि अजय की गिरफ्तारी से अपराधियों के एक बड़े गिरोह पर शिकंजा कसने में मदद मिलेगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal