संयुक्त चेकिंग अभियान में अनाधिकृत बस पकड़ी गई, मौके पर ही सीज!
मंडल संवाददाता अमित चौहान
आगरा में परिवहन विभाग, पुलिस और रोडवेज की संयुक्त टीम ने आज कड़ी कार्रवाई करते हुए एक अनाधिकृत बस को मौके पर ही सीज कर दिया। एआरटीओ आलोक अग्रवाल, पीटीओ नीलम सिंह, थाना हरिपर्वत के एसएचओ नीरज शर्मा व शशि रानी, तथा रोडवेज टीम के संयुक्त अभियान के दौरान UP13 AT 2729 नंबर की बस को रोककर जांच की गई। अधिकारियों ने पाया कि बस अनाधिकृत रूप से आगरा से इटावा के बीच संचालित की जा रही थी। नियमों का उल्लंघन स्पष्ट मिलने पर मौके पर ही बस को जप्त (सीज) कर दिया गया। संयुक्त चेकिंग के दौरान टीम ने हार्ड-हिट एक्शन दिखाते हुए बस के सभी दस्तावेजों, फिटनेस व परमिट की गहन जांच की। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों को कड़े संदेश के रूप में यह कार्रवाई की गई है।
अभियान का असर साफ दिखा—सड़क पर चल रही अवैध बस पर बड़ी कार्रवाई की गाज गिरी। संयुक्त विभागीय टीम ने चेतावनी दी है कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।












