प्रतापगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई: कुण्डा थाना क्षेत्र में स्मैक व देशी बम सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार
संवाददाता अवधेश चंद्र पांडेय प्रतापगढ़। अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रतापगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कुण्डा पुलिस ने 06.10 ग्राम नाजायज स्मैक और 02 जिंदा देशी बम के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी कुण्डा अमरनाथ गुप्ता के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी कुण्डा श्री अवन कुमार दीक्षित के नेतृत्व में उ0नि0 अंकित सिंह, उ0नि0 निर्मल शर्मा, हे0का0 रमेश कुमार और का0 अजीत यादव द्वारा यह कार्रवाई की गई।थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ताजपुर चौराहा—सरुआ जमेठी मार्ग से दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण—
1. आमीर खान उर्फ लवी (उम्र 27 वर्ष)
निवासी—वार्ड नं.-7, पाण्डेय का पुरवा, थाना कुण्डा, प्रतापगढ़
बरामदगी: 06.10 ग्राम नाजायज स्मैक
मुकदमा: मु0अ0सं0 324/2025, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
2. मो० अता खान (उम्र 21 वर्ष)
निवासी—अतहर टंकी के पीछे नई बस्ती, थाना कुण्डा, प्रतापगढ़
बरामदगी: 02 जिंदा देशी बम
मुकदमा: मु0अ0सं0 325/2025, धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम
पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पास्को एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में पूर्व से भी मामले दर्ज हैं।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों में खौफ का माहौल है। पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें मानिकपुर में दबंगई की सारी हदें पार! अधिवक्ता के परिवार पर जानलेवा हमला












