जनपद में फिजिक्स वाला(P.W.)द्वारा, प्रतिभा खोज परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न

जनपद में फिजिक्स वाला(P.W.)द्वारा, प्रतिभा खोज परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के मान्धाता विकासखंड में स्थित कमला शरण यादव इंटर कॉलेज में फिजिक्स वाला संस्था (P.W.) द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा बड़े ही सुव्यवस्थित और उत्साहपूर्ण माहौल के साथ संपन्न हुई। इसके साथ ही परीक्षा में लगभग दो हजार विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही संस्था के प्रबंधकों एवं विद्यालय प्रशासन की देखरेख में दोनों पालियों में परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने अनुशासन,गंभीरता के साथ भाग लिया। इसके अलावा

परीक्षा संयोजक किशन पांडे द्वारा इन परिक्षाओं का मुख्य उद्देश्य मेधावी और प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देना है, ताकि वे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। इसके अलावा आपको बताते चलें कि संस्था ने बताया कि परीक्षा का परिणाम 10 दिनों के भीतर घोषित कर दिया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।इसमें प्रथम स्थान पर साइकिल इसके बाद लैपटॉप, और अन्य श्रेष्ठ प्रतिभागियों के लिए मोबाइल फोन जैसे पुरस्कार शामिल हैं।विद्यालय परिवार तथा फिजिक्स वाला टीम ने परीक्षा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । इसके साथ ही केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे सभी छात्रों को एक समान और उपयुक्त वातावरण प्राप्त हो सके परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और सभी विद्यार्थी उत्सुकता से परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: युवक की गोली मारकर हत्या, सरियावा गांव में मचा हड़कंप — एक गंभीर रूप से घायल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें