लेटर डालते समय बड़ा हादसा शटरिंग अचानक भरभरा कर गिरी – 6 मजदूर दबे, 1 की हालत नाजुक
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
एटा के मलावन थाना क्षेत्र के गाँव विरामपुर थरोली में आज निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। लेटर डालते समय अचानक शटरिंग जोरदार आवाज़ के साथ गिर पड़ी, जिससे 6 मजदूर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने मिलकर घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को CHC सकीट पहुँचाया गया, जहाँ से एक मजदूर की गंभीर हालत देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ा।
घटना की सूचना पर पुलिस व संबंधित अधिकारी भी मौके पर पहुँचे और राहत कार्य तेज किया गया।
घटना स्थल – गाँव विरामपुर थरोली, थाना मलावन, एटा
घायल – 6, गंभीर – 1
कारण – निर्माण कार्य के दौरान शटरिंग गिरना












