चलती गाड़ी से शराब चोरी का खुलासा: एटा पुलिस ने चार अंतरराज्यीय चोरों को धर दबोचा।

चलती गाड़ी से शराब चोरी का खुलासा: एटा पुलिस ने चार अंतरराज्यीय चोरों को धर दबोचा।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जिले की कोतवाली देहात पुलिस ने चलती गाड़ी से शराब चोरी की वारदात को सुलझाते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 15 नवंबर की रात हुई थी, जब अलीगढ़ से सोनभद्र के लिए अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप ले जा रहे ट्रक का तिरपाल काटकर चोरों ने पेटियां चोरी कर ली थीं। क्वार्सी, अलीगढ़ निवासी परिवाहक संजीव कुमार ने इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि ट्रक यूपी 81 एफटी 4810 अलीगढ़ स्थित ए.वी.डी.एल. डिस्टिलरी से 460 पेटी शराब लेकर चला था। रास्ते में करीब 10:44 बजे पीछे आ रहे एक अन्य ड्राइवर ने ट्रक चालक पवन कुमार को तिरपाल फटा होने की जानकारी दी। इसी के बाद चोरी की वारदात का खुलासा हुआ। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो चुका था, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

एसएसपी श्याम नारायण सिंह के निर्देश पर गठित टीमों ने मुखबिरों की सहायता से आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से तीन पेटी शराब, 35 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद किया। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी अंतरजनपदीय गिरोह से जुड़े हैं और इनके खिलाफ एटा समेत कई जिलों में मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें