सुदिती ग्लोबल स्कूल में कक्षा 9 के छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

सुदिती ग्लोबल स्कूल में कक्षा 9 के छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

संवाददाता पंकज मिश्रा

बाईपास रोड स्थित सुदिती ग्लोबल स्कूल में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा सामने आया। कक्षा 9 में पढ़ने वाले छात्र वंश कश्यप (14) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने सही समय पर जानकारी नहीं दी और घटना पर संदेह पैदा करने वाले कई सवाल अनुत्तरित हैं।

दूसरी मंजिल से गिरने की सूचना, हालत बिगड़ने पर रेफ़र

परिजनों के अनुसार सुबह करीब 9 बजे स्कूल से फोन आया कि वंश दूसरी मंजिल से गिर गया है और गंभीर रूप से घायल है। पहले उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ से हालत नाज़ुक होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफ़र किया गया। सैफई से आगरा ले जाते समय रास्ते में ही वंश ने दम तोड़ दिया।रात करीब 10 बजे शव मैनपुरी पहुँचते ही परिवार एवं क्षेत्र में मातम फैल गया। वंश मोहल्ला सोतियाना निवासी केशव कश्यप का बेटा था और प्रतिदिन की तरह आज भी सुबह 8 बजे स्कूल गया था।

बहन भी पढ़ती थी उसी स्कूल में, पर नहीं दी सूचना

परिजनों ने बताया कि वंश की बहन भी उसी स्कूल में पढ़ती है, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उसे भी घटना की जानकारी नहीं दी। इससे प्रशासन की भूमिका पर सवाल और गहरे हो गए हैं।

पुलिस सक्रिय, सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम स्कूल पहुँची और साक्ष्य जुटाए।
एसपी सिटी अरुण कुमार ने बताया कि—

पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया

सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं

मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी

शव का पैनल व वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जाएगा

पुलिस परिजनों से लगातार संपर्क में है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

हादसा, लापरवाही या कुछ और?

फिलहाल घटना पर कई सवाल बने हुए हैं —
क्या यह दुर्घटना थी?
स्कूल प्रबंधन की लापरवाही?
या कोई अन्य कारण?

सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें