शादी के एक दिन पहले करंट से दूल्हे की मौत 

शादी के एक दिन पहले करंट से दूल्हे की मौत 

संवाददाता अमित शुक्ला 

कोहड़ौर थाना इलाके के पूरेमनिकंठ गांव में बारात जाने से एक दिन पहले छत पर झालर लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने सेहुई मौत। शादी की शहनाइयां बजने वाली थी वहां अब चीख-पुकार और विलाप की आवाजें गूंज रही हैं।

जिले के कोहड़ौर थाना इलाके के पूरेमनिकंठ गांव में करमचंद पटवा का बेटा रितेश पटवा (23 वर्ष) मुम्बई में रहता है। बारात ले जाने की तैयारियों में जुटे हुए थे। इसी बीच रविवार को दोपहर बाद रितेश लोहे की सीढ़ी के जरिये छत पर किसी काम से जा रहा था। तभी वो करंट की चपेट में आ गया। पास खड़े किसी व्यक्ति की निगाह पड़ी और उसने भागकर विद्युत सप्लाई बंद किया तब तक रितेश करंट लगने से गम्भीर रूप से झुलसकर घायल हो गया था। आननफानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल भागे जहां पर डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर वापस लौट आये। रितेश दो भाइयों में बड़ा था। इस घटना से परिजनों के साथ ही गांव में भी मातम जैसा माहौल है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें सुदिती ग्लोबल स्कूल में कक्षा 9 के छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें