हीरागंज बाज़ार में बड़ा हादसा टला, बैटरी रिक्शा को बचाते समय स्कॉर्पियो ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई

 हीरागंज बाज़ार में बड़ा हादसा टला, बैटरी रिक्शा को बचाते समय स्कॉर्पियो ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई

संवाददाता: अमित कुमार शुक्ला

प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज बाज़ार में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार, एक स्कॉर्पियो चालक अचानक सामने आए बैटरी रिक्शा को बचाने के प्रयास में वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गाड़ी में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बैटरी रिक्शा चालक बिना नंबर प्लेट और बिना पीछे देखे अचानक बाईं ओर मुड़ गया, जिससे यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव हो या शहर—बिना नंबर के चल रहे बैटरी रिक्शा दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रहे हैं। अचानक मोड़ लेना और यातायात नियमों की अनदेखी करना आए दिन हादसों को जन्म दे रहा है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे रिक्शा चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा, हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें