उमा टेक टेक्निकल डिग्री कॉलेज, बांसी–डुमरियागंज रोड सिद्धार्थनगर का वार्षिक सम्मान समारोह लोहिया कला भवन में संपन्न

उमा टेक टेक्निकल डिग्री कॉलेज, बांसी–डुमरियागंज रोड सिद्धार्थनगर का वार्षिक सम्मान समारोह लोहिया कला भवन में संपन्न

संवाददाता – श्याम नन्दन शुक्ला
सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर स्थित उमा टेक टेक्निकल डिग्री कॉलेज का वार्षिक सम्मान समारोह मंगलवार को लोहिया कला भवन में भव्य रूप से आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कुल्लूर प्रसाद यादव ने की, जबकि संचालन पंकज कुमार पांडे द्वारा किया गया। समारोह में विभिन्न जनपदों के शाखा प्रबंधकों की उपस्थिति रही।लोहिया कला भवन छात्रों से खचाखच भरा हुआ था, विशेष रूप से बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत मां सरस्वती वंदना और मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व सपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज के युग में टेक्निकल डिग्री अत्यंत जरूरी है। तकनीकी ज्ञान के माध्यम से युवा बेरोजगारी और महंगाई के बीच स्वयं का रोजगार बनाकर जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ सकते हैं।

विशिष्ट अतिथि श्याम नंदन शुक्ला, जिला अध्यक्ष (वित्तविहीन शिक्षक महासभा) ने भी टेक्निकल शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कॉलेज प्रबंधन की ओर से उपस्थित सभी शाखा प्रबंधकों को माला, मेडल और प्रमाणपत्र देकर डायरेक्टर महेंद्र कुमार यादव द्वारा सम्मानित किया गया।

अध्यक्षता कर रहे श्री कुल्लूर प्रसाद यादव ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि क्षेत्र के गरीब और असहाय बच्चे भी कंप्यूटर व तकनीकी शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ेंगे और अपना भविष्य संवारेंगे।

जिला प्रवक्ता – इंडियन मानवाधिकार संगठन, सत्यानंद त्रिपाठी ने भी सभा को संबोधित किया। बच्चों ने मंच पर नाटकों के माध्यम से टेक्निकल डिग्री की अनिवार्यता का संदेश प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और अतिथियों के लिए जलपान की उत्तम व्यवस्था की गई। कार्यक्रम समाप्ति के बाद सभी विद्यार्थियों को भोजन कराया गया।

समारोह उत्साह, सम्मान और तकनीकी शिक्षा के महत्व को समर्पित रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें