दूसरी शादी रुकवाने पहुंची पहली पत्नी, किशनी में हंगामा

दूसरी शादी रुकवाने पहुंची पहली पत्नी, किशनी में हंगामा

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी/किशनी। थाना किशनी क्षेत्र के सौनासी गांव में उस समय हंगामा मच गया जब एक युवक अपनी दूसरी शादी करने बारात लेकर पहुंचा ही था कि उसकी पहली पत्नी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। दूल्हे की दूसरी शादी की तैयारियाँ चल रही थीं, बैंड-बाजे के साथ बारात दरवाजे पर चढ़ चुकी थी, तभी माहौल तनावपूर्ण हो गया। पहली पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी लगभग 14 साल पहले हुई थी और दोनों का एक 10 साल का बेटा भी है। आरोप है कि पति बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर रहा था। अचानक पुलिस के पहुंचने से बारात में अफरा-तफरी मच गई और दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई।

किशनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दूल्हा-दुल्हन पक्ष से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

किशनी पुलिस पूरे प्रकरण की जांच-पड़ताल में जुटी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें