महिला विवाद में युवक की बेरहमी से पिटाई, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

महिला विवाद में युवक की बेरहमी से पिटाई, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

जिला संवाददाता महेश शुक्ला

महेशगंज थाना क्षेत्र के ग्राम महेवा मलाकिया में पारिवारिक विवाद के चलते युवक देवेंद्र कुमार सरोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और बेरहमी से पिटाई की। युवक का आरोप है कि पुलिस ने 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसे देने से इनकार करने पर उसे पीटा गया।

पुलिस की गुंडागर्दी का मामला

देवेंद्र के अनुसार, 12 नवंबर को पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उसे भूखा-प्यासा रखा गया और रात में बेरहमी से पीटा गया। यहां तक कि खाना देने पर भी पुलिसकर्मी ने थाली को बूट से ठोकर मारकर खाना बिखेर दिया।

युवक की हालत गंभीर

युवक की हालत खराब है और वह महेशगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करा रहा है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

जिला संवाददाता
महेश शुक्ला

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें