बलरामपुर में मौसम ने बदला करवट: घने कोहरे और बढ़ती ठंड से जनजीवन प्रभावित

बलरामपुर में मौसम ने बदला करवट: घने कोहरे और बढ़ती ठंड से जनजीवन प्रभावित

संवाददाता – अब्दुल माजिद

बलरामपुर। जनपद में मौसम विभाग ने अपना मिजाज पूरी तरह बदल लिया है। पिछले कुछ दिनों से जिले में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। सुबह के समय, खासकर आठ बजे तक क्षेत्र में इतनी घनी धुंध रहती है कि कुछ मीटर की दूरी तक भी साफ दिखाई नहीं देता

घने कोहरे के कारण वाहनों के आवागमन पर गहरा असर पड़ रहा है। सड़क पर चलना जोखिम भरा हो गया है और चालक फॉग लाइट की मदद से ही धीरे-धीरे अपने गंतव्य की ओर बढ़ते दिखाई देते हैं। मौसम में आए इस अचानक बदलाव का लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने लगा है। ठंड बढ़ने के कारण बुखार, जुकाम, खांसी और वायरल जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। जिले के कई स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार दिसंबर और जनवरी में ठंड पिछले वर्षों की तुलना में अधिक पड़ सकती है, जिससे जनजीवन और प्रभावित होने की आशंका है।

मौसम विभाग ने भी नागरिकों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें