एटा: ट्रैफिक पुलिस का अनोखा प्रयास, माया पैलेस चौराहे पर चला जागरूकता अभियान
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
एटा — जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस लगातार नए प्रयास कर रही है। आज माया पैलेस चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस टीम द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों व स्थानीय लोगों को हेलमेट पहनने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल से दूरी बनाए रखने का संदेश दिया गया।पुलिसकर्मियों ने बिना हेलमेट मिले बाइक सवारों को मौके पर रोककर उन्हें सुरक्षा के महत्व के बारे में समझाया और कहा कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा के लिए जरूरी है।
ट्रैफिक पुलिस के इस प्रयास की लोगों ने सराहना की और इसे सड़क दुर्घटनाएँ कम करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।












