किराए के मकान में युवक फांसी से लटका मिला, दोस्तों पर हत्या का आरोप

किराए के मकान में युवक फांसी से लटका मिला, दोस्तों पर हत्या का आरोप

संबाददाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। शहर कोतवाली क्षेत्र के राजा के बाग में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान विशाल सिंह के रूप में हुई है, जो राजा के बाग में किराए के मकान में रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने विशाल की हत्या किए जाने का आरोप उसके ही दोस्तों पर लगाया। परिजनों का कहना है कि कुछ दोस्तों ने मिलकर हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया है।परिजनों की तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें