हीरागंज में तेजी से चल रहा एसआईआर कार्य: बूथ संख्या 174 पर शिक्षक–कर्मचारी और ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका

हीरागंज में तेजी से चल रहा एसआईआर कार्य: बूथ संख्या 174 पर शिक्षक–कर्मचारी और ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका

संवाददाता – अमित कुमार शुक्ला, बाबागंज

नगर पंचायत हीरागंज के वार्ड संख्या 13, पंडित दीन प्रसाद नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय शुक्लन का पुरवा के बूथ संख्या 174 पर एसआईआर (विशेष सारणी पुनरीक्षण) का कार्य बड़े पैमाने पर तेजी से चल रहा है। बीएलओ के साथ स्थानीय ग्रामीण भी पूरी तत्परता के साथ एसआईआर प्रक्रिया को संपन्न कराने में सहयोग दे रहे हैं।

आज एसआईआर फार्म भरवाने में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक एवं शिक्षिकाओं ने बतौर भाजपा बूथ अध्यक्ष सक्रिय भूमिका निभाई। शिक्षकों ने यह सुनिश्चित किया कि विद्यार्थियों का शिक्षण कार्य प्रभावित न हो, इसलिए विद्यालय समय के अतिरिक्त भी सभी एसआईआर कार्यों को पूरा करने में जुटे रहे। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार निर्मल, सहायक अध्यापक बिनोद कुमार कोरी सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं भी लगातार एसआईआर फार्म भरवाने में सहयोग कर रही हैं। एसआईआर प्रक्रिया को लेकर मतदाताओं में विशेष उत्सुकता देखी जा रही है, और ग्रामीण बड़ी संख्या में बूथ पर पहुंचकर अपना विवरण अपडेट करा रहे हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal