प्रतापगढ़ में संविधान दिवस-2025: कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ भव्य आयोजन

प्रतापगढ़ में संविधान दिवस-2025: कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ भव्य आयोजन

संवाददाता – बिपिन मिश्रा

प्रतापगढ़, 26 नवम्बर 2025 – कलेक्ट्रेट सभागार में आज संविधान दिवस-2025 का भव्य और गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई, जहां अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संविधान निर्माता को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। सभी ने संविधान के मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों के पालन का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर वक्ताओं ने संविधान की महत्ता, उसकी विशिष्टताओं और डॉ. अंबेडकर के अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।समारोह में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, अधिवक्ताओं और क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशासन द्वारा किया गया, जिसमें संविधान के प्रति नागरिक जागरूकता बढ़ाने, अधिकारों और कर्तव्यों के महत्व को रेखांकित किया गया।

संविधान दिवस, जो हर वर्ष 26 नवम्बर को मनाया जाता है, भारतीय संविधान के अंगीकरण की स्मृति को संजोता है। इस वर्ष का थीम “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” रखा गया है, जिसका उद्देश्य नागरिकों में संविधान के प्रति गर्व और जागरूकता को सुदृढ़ करना है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal