कबाड़ के गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई

कबाड़ के गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई

संवाददाता बिपिन मिश्रा

प्रतापगढ़ 29 नवंबर 2025 नगर कोतवाली क्षेत्र के मीरा भवन स्थित एक कबाड़ के गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई।आग लगने से गोदाम में रखा सामान जलकर खाक हो गया।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य अनजाने कारण की आशंका जताई जा रही है। गोदाम में रखे कबाड़, प्लास्टिक, रबर और अन्य ज्वलनशील सामग्री जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई ।फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।आग बुझाने के दौरान छोटे-छोटे विस्फोट भी सुनाई दिए, जिनकी वजह गोदाम में रखी ज्वलनशील वस्तुएं बताई जा रही हैं। पुलिस और फायर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और गोदामों में ज्वलनशील सामग्री के उचित प्रबंधन की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

अभी तक आग लगने के कारणों और नुकसान की विस्तृत जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें