फतेहपुर में लेखपाल की आत्महत्या के विरोध में एटा लेखपाल संघ का धरना
संवाददाता मुकेश कुमार
शहर कांग्रेस कमेटी ने दिया समर्थन
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में शादी से एक दिन पहले लेखपाल सुधीर माहौर द्वारा कथित रूप से SIR के दबाव में की गई आत्महत्या के विरोध में एटा में लेखपाल संघ का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। इस धरने को एटा शहर कांग्रेस कमेटी ने समर्थन दिया और कांग्रेस ने स्पष्ट कहा कि वह लेखपाल संघ व BLO कर्मचारियों के साथ खड़ी है। धरना स्थल पर शहर कांग्रेस कमेटी एटा के अध्यक्ष विनीत पाराशर वाल्मीकि ने कहा कि “चुनाव आयोग और योगी सरकार के दबाव में हो रही ऐसी मौतें सरकारी मशीनरी की गंभीर विफलताओं को उजागर करती हैं। यह अत्यंत चिंताजनक स्थिति है।”
उन्होंने मांग की कि इस मामले में दोषी अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।
धरना प्रदर्शन में कई कांग्रेसी व सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
अनिल सोलंकी (पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष एटा),
पूर्व सभासद सुभाष सागर,
एडवोकेट ज्योति चौहान,
फैज़ल हसन खान,
पंकज गौतम,
जितेंद्र सिंह,
अरविंद कश्यप,
आमिर अली,
एडवोकेट पुष्पेंद्र बघेल सहित अन्य लोग शामिल रहे।
धरना प्रदर्शन के माध्यम से कर्मचारियों और कांग्रेस नेताओं ने एक सुर में मांग की कि राज्य सरकार मृतक लेखपाल के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए तत्काल और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करे।












