मैनपुरी में पुरानी रंजिश का विवाद बढ़ा: दबंगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, 

संवाद दाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भारतवाल में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि इलाके के कुछ दबंगों ने एक ही परिवार की मां, भाई और बहन पर बेरहमी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट की यह घटना मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल में कैद कर ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि दबंगों द्वारा पहले भी कई बार धमकाया जा चुका है। बुधवार को विवाद अचानक बढ़ा और आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, तब जाकर हमलावर मौके से फरार हो गए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना शालीमार गार्डन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन(ACP) शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी शालीमार गार्डन श्री अवधेश कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही

खाकी का मानवीय चेहरा: दुःख की घड़ी में परिवार का संबल बनी गाजियाबाद पुलिस,एसीपी लोनी (पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद) ने ट्रॉनिका सिटी के ग्राम नौरसपुर पहुंचकर सड़क दुघर्टना में मृत बच्चे के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज मोदीनगर थाना पुलिस की मिशन शक्ति और पिंक बूथ टीम ने हापुड़ रोड स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहाँ के भाइयों और बहनों के साथ रक्षाबंधन का यह पवित्र त्योहार मनाया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal