युवाओं को नशा मुक्ति व रक्तदान के लिए किया जागरूक रैडक्रास ने दिलाई शपथ

युवाओं को नशा मुक्ति व रक्तदान के लिए किया जागरूक रैडक्रास ने दिलाई शपथ

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा

पानीपत, 29 नवम्बर। उपायुक्त एवं प्रधान, जिला रैडक्रास सोसाइटी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में रैडक्रास द्वारा युवाओं को नशे से दूर रहने और जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करने हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम रैडक्रास भवन, पानीपत में आयोजित हुआ, जिसमें सचिव गौरव राम करण की अगुवाई में प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 50 प्रशिक्षुओं को नशा मुक्ति व रक्तदान की शपथ दिलाई गई। रैडक्रास सचिव गौरव राम करण ने बताया कि कार्यक्रम हरियाणा रैडक्रास, चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष अंकुश मिंगलानी और नवनियुक्त महासचिव डॉ. सुनील कुमार के निर्देशानुसार आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चन्द ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। हर युवा को समाज सेवा में भागीदारी करनी चाहिए ताकि स्वस्थ व समृद्ध समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने रक्तदान के महत्व को बताते हुए कहा कि 18 से 65 वर्ष तक का 50 किलोग्राम वजन वाला स्वस्थ व्यक्ति, जिसका हिमोग्लोबिन 12.5 ग्राम या उससे अधिक हो तथा पिछले 6 महीनों में कोई बड़ा ऑपरेशन या गंभीर उपचार न हुआ हो, रक्तदान कर सकता है। एक स्वस्थ व्यक्ति वर्ष में चार बार यानी हर 90 दिन में रक्तदान कर सकता है। यदि हर व्यक्ति साल में कम से कम दो बार रक्तदान करे, तो किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है। नशामुक्ति पर जागरूक करते हुए हरमेश चन्द ने कहा कि नशीले पदार्थ व्यक्ति के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक जीवन को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहकर दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराना चाहिए, ताकि समाज से इस बुराई को समाप्त किया जा सके।

प्रवक्ता प्राथमिक सहायता एवं डीएलएसए जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. हितेश चन्द शर्मा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि रैडक्रास जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्था से जुड़े युवा समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने बाल विवाह रोकने तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान और नशा त्यागने के लिए प्रेरित करने का आ

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें