प्राइवेट बस और बाइक की टक्कर ने, छिनीं मासूम विद्यार्थियों की ज़िंदगियां,पिता गंभीर रूप से घायल।

प्राइवेट बस और बाइक की टक्कर ने, छिनीं मासूम विद्यार्थियों की ज़िंदगियां,पिता गंभीर रूप से घायल।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
यूपी जनपद प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कक्षा आठ की छात्रा की मौत हो गई। सराय खंडे राय पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें छात्रा के पिता और बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। इसके साथ ही हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने घायल पिता को प्रयागराज रेफर कर दिया।यह हादसा कटरा विकास भवन मार्ग पर उस समय हुआ जब पिता अपनी दोनों बेटियों, 15 वर्षीय वंशिका शर्मा और 17 वर्षीय वर्षा शर्मा को स्कूल से लेकर घर लौट रहे थे। तभी एक प्राइवेट बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि कक्षा आठ की छात्रा वंशिका शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पिता और बड़ी बहन वर्षा शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा आपको बता दें किदोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पिता की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे में शामिल प्राइवेट बस को भी जब्त कर लिया है और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शिव सिटी के प्रशांत राज हुड्डा ने बताया कि बस चालक और बस को हिरासत में ले लिया गया है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal