हरियाणा का पर्यटन और स्वदेशी अभियान को मिलेगी नई ताकत: प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता
‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड को कार्यकर्ताओं संग सुनते हुए कही कई महत्वपूर्ण बातें
जिला क्राइम रिपोर्टर– सागर गोयल
पानीपत, 30 नवंबर।
भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुरुक्षेत्र में नव उद्घाटित महाभारत अनुभव केंद्र का ‘मन की बात’ में उल्लेख करना हरियाणा के पर्यटन उद्योग को नई उड़ान देगा। इससे राज्य की पहचान विश्व पटल पर और मजबूत होगी तथा पर्यटन से प्रदेश की आर्थिकी को बड़ा लाभ पहुंचेगा। ग्रामीण विधानसभा के बूथ क्रमांक (…) पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ का 128वां एपिसोड सुनने के बाद डॉ. गुप्ता मुख्य वक्ता के रूप में बोल रही थीं।
वोकल फॉर लोकल को जीवन का संकल्प बनाएं – डॉ. अर्चना
डॉ. गुप्ता ने कहा कि स्वदेशी को जन आंदोलन बनाने के लिए प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल के संदेश को आत्मसात करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना ही देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा।
प्राकृतिक खेती ही मानव और पर्यावरण के हित में
उन्होंने लोगों से प्राकृतिक खेती को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि यह खेती का मॉडल न केवल पर्यावरण को शुद्ध रखता है बल्कि मानव स्वास्थ्य की दृष्टि से भी सर्वोत्तम है।
एक भारत–श्रेष्ठ भारत की भावना को और मजबूत करें
डॉ. गुप्ता ने काशी-तमिल संगम का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी सांस्कृतिक यात्राएं देश की एकता और सांस्कृतिक धरोहर को नया आयाम देती हैं, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इसमें भाग लेना चाहिए।
इजराइल में जाम साहब दिग्विजयसिंहजी की प्रतिमा का अनावरण पूरे देश के लिए गौरव का विषय
प्रधानमंत्री के वक्तव्य का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इजराइल में जाम साहब दिग्विजयसिंहजी की प्रतिमा का अनावरण भारत की मानवीय परंपरा और वैश्विक सम्मान का प्रतीक है।
हरपाल ढांडा ने रक्षा स्वावलंबन और विंटर स्पोर्ट्स पर दिया जोर
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गुरदेव ने की, जबकि धन्यवाद प्रस्ताव हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के बड़े भाई हरपाल ढांडा ने दिया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत रक्षा क्षेत्र में मजबूत और आत्मनिर्भर बन रहा है, जिसका उदाहरण हाल ही में चर्चा में आए आईएनएस माहे की क्षमता है।
उन्होंने युवाओं से विंटर स्पोर्ट्स में भाग लेने की अपील की ताकि देश में विंटर पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। साथ ही फिट इंडिया–हिट इंडिया अभियान को अपनाकर सभी से नियमित व्यायाम करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे कई गणमान्य
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ईश कुमार राणा, पार्षद सोनू संधू, पार्षद बिट्टू प्रजापत, मंडल महामंत्री दीपक गोयल, राजबीर मलिक, अजमेर D.P. स्कूल, बलवान शर्मा, देवेंद्र संधू, जितेंद्र अहलावत, कृष्ण खरब सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












