एटा में मधुमक्खियों के हमले से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत: खेत में पानी लगाते समय हुआ हादसा, परिवार में शोक।

एटा में मधुमक्खियों के हमले से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत: खेत में पानी लगाते समय हुआ हादसा, परिवार में शोक।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जिले के अलीगंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम किनौडी खैराबाद में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत पर पानी लगाने गए सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी अतर सिंह (पुत्र हर्ष स्वरूप) की मधुमक्खियों के हमले में मौत हो गई। घटना के समय अतर सिंह अपने बेटों के साथ खेत की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक झुंड बनाकर आई मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। परिजनों के अनुसार, मधुमक्खियों के सैकड़ों डंक लगने से अतर सिंह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखलाक खान ने बताया कि मरीज को अस्पताल में लाने पर वह ‘ब्रॉट डेड’ स्थिति में था। डॉक्टरों द्वारा जांच किए जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

परिजनों के मुताबिक, चिकित्सा औपचारिकताओं को पूरा किए बिना वे शव को अपने साथ घर ले गए। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने भी अचानक हुए इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। खेतों में मधुमक्खियों के बढ़ते झुंडों को लेकर क्षेत्र के किसानों ने सुरक्षा उपायों की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal