बालक का शव मिलने से सनसनी, एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

बालक का शव मिलने से सनसनी, एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

संवाददाता बिपिन मिश्रा

प्रतापगढ़ 1 दिसंबर 2025 थाना अंतू क्षेत्र के ग्राम चौबेपुर में आज सुबह एक बालक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय, और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत राज घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया और उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन किया।एसपी दीपक भूकर ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने और प्रकरण की गहन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बालक की पहचान और मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है और वे जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने आश्वस्त किया है कि मामले की जांच तेजी से की जाएगी और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal