कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर महेशगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ दर्जन लोगों का शांतिभंग में चालान

कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर महेशगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ दर्जन लोगों का शांतिभंग में चालान

संवाददाता: अमित शुक्ला
प्रतापगढ़।

महेशगंज थाना पुलिस ने क्षेत्र की शांति और कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए शांतिभंग की आशंका में करीब डेढ़ दर्जन लोगों का चालान किया है। चालान किए गए व्यक्तियों में एक ईंट-भट्ठा मालिक समेत कई प्रभावशाली लोग भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस द्वारा पाबंद किए जाने से पहले कुछ रसूखदार व्यक्तियों ने खुद को कार्रवाई से बचाने के लिए अपने आकाओं के जरिए पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन महेशगंज पुलिस ने किसी की दाल नहीं गलने दी। कानून के समक्ष सभी को एक समान मानते हुए पुलिस ने उन्हें भी शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष राधेश्याम ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में शांति भंग करने वालों और कानून व्यवस्था का पालन न करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त विधिक कार्रवाई जारी रखेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून से ऊपर नहीं है।

महेशगंज पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ संकेत दे दिए हैं कि क्षेत्र में अशांति फैलाने, विवाद कराने या माहौल खराब करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal