एमपी नगर में किशोरों का उत्पात: दो नाबालिगों को पीटा, घर में घुसकर बचाई जान; एक आरोपी हिरासत में

एमपी नगर में किशोरों का उत्पात: दो नाबालिगों को पीटा, घर में घुसकर बचाई जान; एक आरोपी हिरासत में

संवाददाता : धर्मेंद्र चौहान

एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के एमपी नगर मोहल्ले में रविवार को नाबालिग लड़कों के एक समूह ने दो किशोरों को घेरकर जमकर पीटा। जान बचाने के लिए दोनों किशोर दौड़ते हुए एक पास के घर में घुस गए, जहां स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शी रविंद्र कुमार ने बताया कि “करीब पंद्रह से बीस लड़के दो किशोरों को पीट रहे थे। मारपीट के दौरान दोनों लड़के हमारे घर में घुस आए, तो हमने उन्हें अंदर सुरक्षित कर लिया। भीड़ में से एक किशोर पकड़ में आ गया, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।” उन्होंने यह भी बताया कि ये लड़के अक्सर मोहल्ले में उपद्रव करते रहते हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि “मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष से लिखित शिकायत मिलते ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नाबालिग लड़कों के गिरोह द्वारा उत्पात की घटनाएँ बढ़ रही हैं। पुलिस अब अन्य आरोपियों की पहचान में जुट गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें