झिझाई गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप: मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, ससुराल बोले—करंट से हुई मौत

झिझाई गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप: मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, ससुराल बोले—करंट से हुई मौत

संवाददाता: धर्मेंद्र चौहान

एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र के झिझाई गांव में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से गांव में हड़कंप मच गया। मृतका रविता पत्नी विकास को गंभीर हालत में वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज, एटा के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। मृतका के ससुराल पक्ष ने दावा किया है कि रविता घर में काम कर रही थी, तभी अचानक करंट लगने से उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी तत्काल पिलुआ थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी हाउस भेज दिया। इधर, मायके पक्ष ने पति विकास और ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका के पिता श्रीपाल ने बताया कि रविता की शादी वर्ष 2020 में हुई थी और तब से ही ससुराल पक्ष से विवाद की स्थिति बनी रहती थी। कई बार पंचायत भी हो चुकी थी लेकिन हालात में सुधार नहीं आया। घटना की जानकारी पर क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी भी मौके पर पहुंचे और शोकग्रस्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की बात कही है। पति विकास ने अपनी सफाई में बताया कि घटना के समय रविता घर में अकेली थी और अचानक करंट लगने से बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। वहीं, मायके पक्ष हत्या का आरोप दोहराते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अडिग है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया