लोडर गाड़ी की टक्कर से मचा हड़कंप: पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग, SHO पर दबाव बनाने का आरोप

लोडर गाड़ी की टक्कर से मचा हड़कंप: पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग, SHO पर दबाव बनाने का आरोप

संवाददाता संजय तिवारी

लोकसभा क्षेत्र 60 डुमरियागंज, जनपद सिद्धार्थनगर की इटवा विधानसभा के भनवापुर ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत देवरिया चमन में एक दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यह दुखद दुर्घटना जनपद बस्ती के थाना सोनहा क्षेत्र में दिनांक 01 दिसंबर 2025 की शाम लगभग 4 बजे हुई। जानकारी के अनुसार एक ओवरलोड नई लोडर गाड़ी (UP 51 CT 5402) से हुई टक्कर में गंभीर हादसा हुआ। मौके पर पहुंची सोनहा पुलिस ने लोडर गाड़ी को खाली कराकर थाने में खड़ा करवाया है। बताया जा रहा है कि उक्त गाड़ी किसी प्रभावशाली व्यक्ति से जुड़ी हुई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि SHO सोनहा न तो गाड़ी मालिक का नाम बता रहे हैं, न ही ड्राइवर को गिरफ्तार कर रहे हैं और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई कर रहे हैं। उल्टा SHO पर पीड़ित परिवार ने दबाव बनाने का आरोप लगाया है। SHO कथित रूप से कह रहे हैं कि,
“गाड़ी बहुत बड़े आदमी की है, हमारे पास ऊपर से दबाव है, हम कुछ नहीं कर सकते।” इस पूरे प्रकरण के बाद पीड़ित परिवार में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर से निष्पक्ष कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटना में किसी भी तरह का दबाव नहीं होना चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

सासन-प्रशासन से निवेदन है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal