प्रतापगढ़–कानपुर इंटरसिटी में बढ़ेगी सुविधा: चेयर कार कोच जोड़ने पर सहमति के संकेत

प्रतापगढ़–कानपुर इंटरसिटी में बढ़ेगी सुविधा: चेयर कार कोच जोड़ने पर सहमति के संकेत

संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में जल्द ही यात्रियों को एक बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्या ने मुलाकात कर प्रतापगढ़–कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में चेयर कार कोच जोड़ने की मांग को प्रमुखता से उठाया। सूत्रों के अनुसार, सांसद अमरपाल मौर्या ने रेल मंत्री के समक्ष प्रतापगढ़ जिले में बढ़ते यात्री दबाव और मौजूदा सुविधाओं की कमी का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ से कानपुर के लिए रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं, ऐसे में चेयर कार कोच की व्यवस्था होने से यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से लेते हुए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने का भरोसा दिया। अपेक्षा है कि अगले चरण में रेल विभाग तकनीकी और परिचालन पक्ष की समीक्षा कर अंतिम स्वीकृति प्रदान करेगा। स्थानीय यात्रियों और व्यापारियों में इस पहल को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। यदि यह कोच जोड़ा जाता है, तो प्रतापगढ़–कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस यात्रियों के लिए और अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और आरामदायक बन जाएगी।

यात्रियों ने सांसद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे प्रतापगढ़ की रेल सेवाओं में एक और महत्वपूर्ण सुधार होगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें