फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी तैयारी, हाई अलर्ट पर रहा प्रशासन

6 दिसंबर को लेकर फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी तैयारी, हाई अलर्ट पर रहा प्रशासन

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत 

फिरोजाबाद। 6 दिसंबर की संवेदनशीलता को देखते हुए जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फिरोजाबाद पुलिस ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं। शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पुलिस अधिकारियों ने फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और साफ कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि कोई भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट माहौल खराब न कर सके।

एसपी सिटी व क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारियों ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी रखी। पीएसी के जवानों को भी अलर्ट पर रखा गया है और संवेदनशील क्षेत्रों में बैरियर लगाकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सख्ती से जांच की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाने को सूचित करें।

शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ बैठकें भी की गई हैं, जिसमें सभी ने प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया है। 6 दिसंबर को लेकर फिरोजाबाद पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें तेज रफ्तार इनोवा–ब्रेज़ा टक्कर से मवई चौराहे पर कोहराम, युवक की मौत, सात घायल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें