बस स्टैंड चौकी के पास दो पक्षों में मारपीट, एक गंभीर घायल

बस स्टैंड चौकी के पास दो पक्षों में मारपीट, एक गंभीर घायल

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में स्थित बसस्टैंड चौकी के पास शनिवार को दो पक्षों में किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष कोतवाली नगर क्षेत्र के उद्देतपुर का बताया जा रहा है, जबकि दूसरा पक्ष थाना मिरहची क्षेत्र के ग्राम सोनोट का रहने वाला है। किसी कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बसस्टैंड चौकी पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया।

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है तथा तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें