एयरलाइन्स पर सरकार की सख्ती: हवाई किरायों पर प्राइस कैप लागू, यात्रियों को बड़ी राहत

एयरलाइन्स पर सरकार की सख्ती: हवाई किरायों पर प्राइस कैप लागू, यात्रियों को बड़ी राहत

संवाददाता अमित शुक्ला

देशभर में बढ़ते हवाई किरायों और एयरलाइन्स की मनमानी पर अब सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किरायों पर प्राइस कैप लगा दिया है। इंडिगो कांड के बाद बने गंभीर हालातों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कई एयरलाइन्स फंसे हुए यात्रियों से मनमाने दाम वसूल रही थीं, जिसे सरकार ने तुरंत रोकने के निर्देश दिए।

सरकार द्वारा लागू नया किराया ढांचा इस प्रकार है—

  • 500 किलोमीटर तक की यात्रा: अधिकतम ₹7,500
  • 500 से 1000 किलोमीटर तक: अधिकतम ₹12,000
  • 1000 से 1500 किलोमीटर तक: अधिकतम ₹15,000
  • 1500 किलोमीटर से अधिक दूरी: अधिकतम ₹18,000

इन तय किरायों में यूडीएफ (UDF), पीएसएफ (PSF) और कर (टैक्स) शामिल नहीं होंगे। यह प्राइस कैप स्थिति सामान्य होने तक लागू रहेगा।

सरकार का कहना है कि यह फैसला यात्रियों को राहत देने और एयरलाइन्स को जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि कोई कंपनी आपात स्थिति का फायदा उठाकर अवैध तरीके से भारी किराया न वसूल सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें