बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर मार्ग पर बढ़ता अतिक्रमण, श्रद्धालु और ग्रामीण परेशान

बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर मार्ग पर बढ़ता अतिक्रमण, श्रद्धालु और ग्रामीण परेशान

संवाददाता – प्रताप सिंह
सिकंदरा (जमुई), बिहार।

सिकंदरा प्रखंड के महादेव सिमरिया पंचायत स्थित अति प्राचीन बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर जाने वाले मार्ग पर बढ़ते अतिक्रमण से स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में गहरा रोष व्याप्त है। मंदिर के आसपास की व्यवस्था चरमराती जा रही है, जिससे न केवल आवागमन बाधित हो रहा है बल्कि आए दिन विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मंदिर मार्ग के किनारे कई दुकानदार सड़क पर ही दुकानें सजा लेते हैं, जिस कारण भक्तों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। भीड़भाड़ की स्थिति में श्रद्धालुओं को धक्का-मुक्की झेलनी पड़ती है और किसी भी प्रकार की क्षति होने पर दुकानदारों के उल्टे ताने-बाने भी सुनने पड़ते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि स्थानीय प्रशासन को इस समस्या की जानकारी कई बार दी गई, लेकिन न तो मंदिर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया और न ही मुख्य मार्ग पर कोई कार्रवाई की गई। मंदिर कमेटी ने भी इस समस्या को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय स्तर पर विरोध और दबाव के कारण कमेटी स्वयं को असहाय महसूस कर रही है। जानकारी के अनुसार, बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर को यहां के लोग बाबा बैद्यनाथ के बाद दूसरी सबसे पावन आस्था स्थल मानते हैं। इसके बावजूद मंदिर परिसर और मार्ग की उपेक्षा ग्रामीणों में नाराज़गी का बड़ा कारण बनती जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने हेतु यह मामला बिहार उच्च न्यायालय तक भी पहुंचा, परंतु अब तक न प्रशासन और न ही न्यायालय की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने आई है।

श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से एक बार फिर अपील की है कि मंदिर आने-जाने वाले मार्ग तथा मंदिर भूमि को तत्काल अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और निर्बाध आवागमन मिल सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया