भात समारोह में चली गोली: एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, गांव में मचा हड़कंप।

भात समारोह में चली गोली: एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, गांव में मचा हड़कंप।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के उभई असद नगर गांव में आयोजित भात कार्यक्रम उस समय दहशत का केंद्र बन गया, जब डीजे की तेज आवाज़ के बीच अचानक गोली चलने से दो युवक लहूलुहान हो गए। जानकारी के अनुसार शादी से पूर्व आयोजित इस पारंपरिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवकों सोहेल खान पुत्र असुद्दीन और शाहरुख को गोली लग गई, जिससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद परिजन दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी अलीगंज लेकर पहुंचे। परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने सोहेल खान को मृत घोषित कर दिया, जबकि शाहरुख की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी श्वेताभ पांडेय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे और घायल शाहरुख का हाल जाना। वहीं सीओ अलीगंज नितीश गर्ग और थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल गोली चलने के कारणों और जिम्मेदारों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। गांव में तनावपूर्ण शांति बरकरार है और लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें