कासगंज बड़ी खबर… अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार, सिढ़पुरा पुलिस की बड़ी सफलता

कासगंज बड़ी खबर… अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार, सिढ़पुरा पुलिस की बड़ी सफलता

मंडल संवाददाता अमित चौहान

कासगंज। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के तहत सिढ़पुरा पुलिस ने एक और सफल कार्रवाई करते हुए अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक के सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो डालने के बाद मामला तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि उसने शौक में अवैध असलहे के साथ फोटो खिंचवाकर वायरल किया था। मामला थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम दहेली खुर्द का है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध असलहों का प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि समाज में गलत संदेश न जाए और अपराधियों के मन में कानून का भय बना रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें