जनपद एटा में पीआरडी के 77वें स्थापना दिवस पर ‘अहमस्मि योधः’— जवानों के योगदान को सराहा गया

जनपद एटा में पीआरडी के 77वें स्थापना दिवस पर ‘अहमस्मि योधः’— जवानों के योगदान को सराहा गया

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

सामाजिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन तथा यातायात व्यवस्था में अभूतपूर्व भूमिका निभाने वाले प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों का 77वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ‘अहमस्मि योधः’ के उद्घोष के साथ सभी जवानों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पीआरडी जवान समाज की सुरक्षा व्यवस्था का एक सशक्त स्तंभ हैं, जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हैं। चाहे प्राकृतिक आपदा हो, सड़क दुर्घटना हो, या बड़ी भीड़-भाड़ वाले आयोजनों में यातायात प्रबंधन—हर स्थिति में पीआरडी जवानों का योगदान सराहनीय रहा है।कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने जवानों को समाज में निरंतर सकारात्मक बदलाव लाने हेतु प्रेरित किया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को प्रोत्साहित भी किया। साथ ही, आमजन से भी अपील की गई कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पीआरडी के साथ सहयोग करें।

स्थापना दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जवान, अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें