ड्यूटी से गायब महिला शिक्षिका OYO में प्रधानाध्यापक संग रंगे हाथ पकड़ी गईं, हंगामा; पुलिस ने दोनों पक्षों का चालान किया

ड्यूटी से गायब महिला शिक्षिका OYO में प्रधानाध्यापक संग रंगे हाथ पकड़ी गईं, हंगामा; पुलिस ने दोनों पक्षों का चालान किया

संवाददाता: अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। जिले के लालगंज क्षेत्र में सोमवार को एक महिला शिक्षिका और प्रधानाध्यापक को लेकर बड़ा मामला सामने आया। दोनों अमेठी जिले के एक कंपोजिट विद्यालय में कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार, ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के दौरान महिला शिक्षिका और प्रधानाध्यापक प्रतापगढ़ के लालगंज स्थित एक OYO होटल में पहुंचे थे। OYO में रुकने की सूचना किसी तरह महिला शिक्षिका के पति तक पहुंच गई। इस पर वह मौके पर पहुंच गया और दोनों को कथित रूप से रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जाता है कि गुस्साए पति ने पहले पत्नी की पिटाई की, इसके बाद प्रधानाध्यापक से भी हाथापाई की, जिससे होटल में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने महिला शिक्षिका के पति और प्रधानाध्यापक—दोनों के खिलाफ मारपीट व हंगामा करने के आरोप में चालान किया।

मामले की जानकारी शिक्षा विभाग तक भी पहुंच गई है, और विभागीय कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें